डेली संवाद के संपादक अशोक सिंह भारत LIVE : अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का PM मोदी आज करेंगे शिलान्यास, पढ़ें अब तक की तैयारी

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 607 शब्द|📅 05 Aug 2020

डेली संवाद के संपादक अशोक सिंह भारत LIVE : अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का PM मोदी आज करेंगे शिलान्यास, पढ़ें अब तक की तैयारी

डेली संवाद के संपादक अशोक सिंह भारत LIVE : अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का PM मोदी आज करेंगे शिलान्यास, पढ़ें अब तक की तैयारी

अशोक सिंह भारत
संपादक, डेली संवाद, अयोध्या से लाइव

डेली संवाद के संपादक अशोक सिंह भारत LIVE : अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का PM मोदी आज करेंगे शिलान्यास, पढ़ें अब तक की तैयारी

अयोध्या में आज राम मंदिर भूमि पूजन (Ram mandir bhumi pujan in Ayodhya) का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के आगमन से पहले सभी तैयारियों को पूरा किया जा चुका है. प्रधानमंत्री दिल्ली से 9 बजकर 35 मिनट पर अयोध्या के लिए रवाना होंगे और 11.30 अयोध्या पहुंचेंगे।

राम मंदिर के शिलान्यास समारोह (Ram Mandir Bhoomi Pujan) से पहले राम जन्मभूमि स्थल पर रामार्चन पूजा (Ramarchan Puja) शुरू हुई. रामार्चन पूजा, भगवान (Lord Ram) राम के आगमन से पहले सभी प्रमुख देवी-देवताओं को आमंत्रित करने के लिए एक प्रार्थना है. भूमि पूजन कार्यक्रम की गेस्ट लिस्ट के अनुसार अयोध्या में भूमि पूजन में करीब पौने दो सौ लोग आ रहे है. इनमें कुछ खास हैं तो कुछ आम।

[ads2]

मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी की गवर्नर आनंदी बेन पटेल, अध्यक्ष श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रमहंत नृत्य गोपाल दास, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ही मौजूद रहेंगे. इससे पहले भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर राम नगरी अयोध्या जगमग रोशनी से नहा उठी।

पीएम मोदी के आगमन से पहले तैयारियों को अंतिम बार चेक किया जा रहा है. यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा. एतिहासिक कार्यक्रम की छटा 4 अगस्त रात से ही दिखाई देने लगी. रौशनी से नहाया हुए अयोध्या हर तरफ जय सियाराम और जय श्री राम के नारे ही सुनाई दे रहे हैं।

पूरा शहर बैनर और पोस्टर से पटा

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण एक लंबी सियासी और अदालती लड़ाई के बाद शुरू हो पा रहा है. ऐसे में पीएम मोदी के आगमन से पहले पूरा अयोध्या पोस्टरों और बैनरों से पटा हुआ है. जिस रास्ते से पीएम मोदी, राम मंदिर तक पहुंचेगे, उस पूरे रास्ते पर उन्हें बधाई देने वालों के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं।

तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस कार्यक्रम के लिए कुल 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे. मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी पर पूजा करेंगे. दरअसल, माना जाता है कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना भगवान राम (Lord Ram) का कोई काम शुरू नहीं किया जाता है. इस वजह से पीएम मोदी पहले हनुमान भगवान की पूजा करेंगे और उसके बाद भूमि पूजन के लिए जाएंगे।

भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे. इसके बाद वह 10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वह दोपहर को 12 बजकर 44 मिनट और 15 सेकंड पर मंदिर की आधारशिला की स्थापना करेंगे।

कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर चिन्तित प्रशासन लोगों को अयोध्या आने से बचने को कह रहा है. जनता से अपील की गई है कि वे घरों में ही रहकर यह उत्सव मनायें. भूमि पूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है. हम किसी बाहरी व्यक्ति को अयोध्या नगरी में प्रवेश नहीं करने देंगे. निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और एक साथ चार से अधिक लोग कहीं एकत्र नहीं हो सकते हैं।

[ads1]

सभी कर्मचारियों का टेस्ट

भूमिपूजन समारोह में जो भी कर्मचारी आयोजन स्थल पर तैनात हैं, उन सभी का कोरोना वायरस (Coronavirus) टेस्ट कराया गया है. जो कोरोना निगेटिव हैं सिर्फ़ उन्हें ही ड्यूटी पर लगाया गया है. अयोध्या के डीएम अनुज झा ने NDTV को बताया कि सारे कोविड प्रोटोकॉल फ़ॉलो किए जा रहे हैं. सभी अतिथियों को मॉस्क और फेस शील्ड दिए जाएंगे. बैठने के लिए कुर्सियां आठ-आठ फीट की दूरी पर रखी गई हैं. गेस्ट लिस्ट में 190 से भी कम लोग हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *