कांग्रेस के सभी विधायकों के घर के बाहर भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 07 Aug 2020

कांग्रेस के सभी विधायकों के घर के बाहर भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, जाने वजह

कांग्रेस के सभी विधायकों के घर के बाहर भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, जाने वजह

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर पंजाब युवा भाजपा प्रधान भानु प्रताप राणा के निर्देश पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने माझा के तीन जिलों में पीड़ित परिवारों के साथ नशीली शराब की वजह से 120 लोगों की मृत्यु मामले मे चार कांग्रेसी विधायकों पर लगाए आरोपो को लेकर कारवाई करने के लिए तथा कांग्रेस सरकार की चुपी के खिलाफ पूरे पंजाब में रोष-प्रदर्शन किये गए तथा कांग्रेसी विधायको के घरों का घेराव किया गया ।

[ads2]

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप राणा ने इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खुद के पास मंत्रालय होने के बावजूद ऐसी घटना होना बहुत ही निंदनीय है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 में चुनाव प्रचार के समय पवित्र गुटका साहिब पकड़ कर तख्त श्री दमदमा साहिब की तरफ हाथ कर सौगंध खाकर 4 हफ़्तों में नाश खत्म करने की बात केवल राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के मक़सद से कही थी।

परंतु आज नशे की वजह से हर रोज़ नौजवानों का मरना व तरनतारन, अमृतसर व बटाला मे एक साथ नशीली शराब की बिक्री के चलते 120 लोगों की जान जाना, पंजाब सरकार की कारगुज़ारी पर सवालिया निशान लगता है। कांग्रेस सरकार घर-घर नौकरी देने का वादा भूल कर घर-घर नशा पहुँचा कर मौत बाँटने का काम कर रही है।

[ads1]

इस अवसर पर प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख अभ्यास शकीर ने कहा ज़रूरतमदों को सुविधा देने के मक़सद से केंद्र सरकार गरीबों के लिए मुक्त अनाज दे रही है, वही पंजाब की कांग्रेस सरकार केंद्र की तरफ से भेजे अनाज को लोगों तक पहुंचाने की बजाए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तक जरूर पहुचा रही है। इस रोष प्रदर्शन मे भाजयुमो प्रदेश स्पोर्ट सैल के इंचार्च तरुण जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *