डेली संवाद, जालंधर
जालंधर की तेज तर्रार और सक्रिय महिला नेता उर्मिल वैद की भाजपा प्रदेश इकाई में नियुक्ति हुई है। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह जालंधर की ही सुमन सहगल को मीडिया सह-सचिव नियुक्त किया गया है।
[ads2]
मोना जायसवाल ने प्रदेश ईकाई में उपाध्यक्ष के पद पर जालंधर शहरी की उर्मिल वैद, लुधियाना से कनिका जिंदल, खन्ना से मनीषा सूद, अमृतसर शहरी से मीनू सहगल, होशियारपुर से नीति तलवार, मुकेरियां से नेक मिन्हास, पठानकोट से पूजा चोपड़ा को अपनी टीम में शामिल किया है।
[ads1]
वहीं मीडिया सह सचिव के पद पर जालंधर से सुमन सहगल की नियुक्ति की गई है। यही नहीं महिला सशक्तिकरण इंचार्ज के पद पर जालंधर शहरी से सीमा साहनी को दायित्व दिया गया। इसी तरह जालंधर की अंजली को प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी में जालंधर से रीतू कौशल, जालंधर शहरी से कविता सचदेवा, जालंधर शहरी से सुखराज जालंधर नार्थ से अनुराधा भरद्वाज को शामिल किया गया है।