बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बदमाशों ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी। संजय खोखर की हत्या उस वक्त हुई, जब वे अपने घर से सुबह की सैर पर निकले थे। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
[ads2]
संजय खोखर आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। वे काकोर कला गांव के जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक थे। उनकी हत्या के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। हालांकि हत्याकांड के बाद छपरौली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चिकारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
[ads1]
सूचना पाकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक संजय खोखर मंगलवार सुबह अपने घर से तिलवाड़ा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक के खेत के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।