कांग्रेस MLA के रिश्तेदार की भड़काऊ पोस्ट से जल उठा शहर, 2 की मौत, 60 पुलिस वालों समेत कई घायल, 110 गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरु। कांग्रेस नेता के रिश्तेदार की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बेंगलुरु में मंगलवार रात हिंसा भड़क गई. हालत काबू करने के लिए पुलिसको फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों के मरने की खबर है, जबकि 60 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। अब तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

[ads2]

सोशल मीडिया पर पैगंबर साहब को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बेंगलुरु में आग ऐसी भड़की कि इसमें दो लोगों की मौत हो गई और करीब 60 से अधिक पुलिस के जवान घायल हो गए। हालांकि, अब बेंगलुरु पुलिस ने कांग्रेस विधायक श्रीनिवास के भतीजे को सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इसी पोस्ट के बाद बीती रात बेंगलुरु में हिंसा भड़क उठी और गोलीबारी हुई।

[ads2]

जानकारी के मुताबिक, अपमानजनक पोस्ट से नाराज लोगों ने पुलाकेशी नगर विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर हमला बोल दिया था. शहर के डीजे हल्ली और केजी हल्ली थाना क्षेत्रों में जमकर बवाल हुआ. जिसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाकों में कथित फेसबुक पोस्ट को लेकर हिंसक झड़प हुईं. इस दौरान एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सहित लगभग 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *