जालंधर में अश्लील VIDEO और आपत्तिजनक फोटो शूट करने का आरोप, युवती का जबरदस्त हंगामा

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के गेस्ट हाउस के बाहर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती ने अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि गेस्ट हाउस के कुछ लोग अश्लील वीडयो की धमकी देकर उसे बदनाम करना चाहते हैं। जिससे वे लोग लगातार उसे फोन कर के तंग कर रहे हैं।

[ads2]

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान उक्त युवती एक गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रहती थी। इसी दौरान उक्त गेस्ट हाउस के सामने वाले एक अन्य गेस्ट हाउस के लोगों ने उसकी कुछ वीडियो और फोटो शूट कर लिया। इसी वीडियो और फोटो का हवाला देकर गेस्ट हाउस के लोगों ने उसे बदनाम करने की कोशिश की।

[ads1]

आज भी गेस्ट हाउस के बाहर अश्लील वीडियो और फोटो दिखा कर ब्लैकमेल करने को लेकर करीब 2 घंटे तक युवती ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना नंबर तीन की पुलिस मौके पर पहुंच युवती के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवती का बयान ले लिया गया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *