पंजाब के सरकारी दफ्तर में फहराया गया खालिस्तानी झंडा, पुलिस में हड़कंप

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा। पंजाब के मोगा स्थित जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार सुबह दो युवक आए और डीसी ऑफिस के बाहर खालिस्तान का झंडा फहरा दिया। युवक प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स की पांचवींं मंजिल पर चढ़े और वहां भी छत की पाइप पर खालिस्तान का झंडा लगा दिया।

[ads2]

आनन फानन में खालिस्तानी झंडा उतारकर तिरंगा ध्वज फहराया गया। एसएसपी ने जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स परिसर के सभी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। पता किया जा रहा है कि इस शरारत में किन लोगों का हाथ है। ये घटना स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल, एसडीएम जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे।

[ads1]

मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से पुलिस बल व खुफिया एजेंसियां सकते में हैं। पुलिस बल को और सतर्क रहने को कहा गया है। इसे लेकर पंजाब के सभी जिलों में मुस्तैदी के आदेश जारी किए गए हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *