स्वतंत्रता दिवस पर दीनानाथ प्रधान सम्मानित, MLA राजिंदर बेरी और जिला प्रधान ने ‘कोरोना योद्धा’ का सर्टिफिकेट सौंपा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
वार्ड-16 में कांग्रेसी नेता और प्रधान दीनानाथ को विधायक राजिंदर बेरी और कांग्रेस के जिला प्रधान बलदेव सिंह देव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। राजिंदर बेरी और बलदेव सिंह देव ने कहा कि कोरोना संकट में सैंट्रल हलके के वार्ड-16 के सभी मोहल्लों में घर-घर जाकर दीनानाथ प्रधान और उनकी टीम ने जरूरतमंद लोगों को राशन पहुंचाया।

[ads2]

विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि जिस वक्त लोग कोरोना संकट में घर में रहने को विवश थे, राशन और अन्य सामान उनके पास नहीं था, उस समय दीनानाथ प्रधान और उनकी टीम ने पूरी श्रद्धा और लगन के साथ वार्ड के सभी मोहल्ले के घर-घर जाकर राशन और अन्य सामग्री पहुंचाई। इससे आज दीनानाथ प्रधान को कोरोना योद्धा के तौर पर कांग्रेस दफ्तर में सम्मानित किया गया।

[ads1]

कोरोना योद्धा से सम्मानित दीनानाथ प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार पंजाब के लोक हितों को बाखूबी समझती है। जिससे विधायक राजिंदर बेरी सैंट्रल हलके के एक-एक गली और मोहल्ले में जा-जा कर सभी को राशन मुहैया करवाया। कोरोना संकट में विधायक राजिंदर बेरी के दिशा-निर्देश में उनकी टीम ने दिनरात काम किया। उन्होंने इस सम्मान के लिए विधायक राजिंदर बेरी, जिला प्रधान बलदेव सिंह देव और कांग्रेस का आभार जताया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *