सचिन पायलट की वापसी के बाद राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर। राजस्थान में सचिन पायलट की कांग्रेस पार्टी में वापसी के साथ ही सियासी संकट थम गया है। इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस में फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने राजस्थान में अविनाश पांडेय की जगह अजय माकन को तत्काल प्रभाव से प्रभारी महासचिव नियुक्त कर दिया गया है। इस बड़े फेरबदल को सचिन पायलट के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

[ads2]

रविवार की देर शाम कांग्रेस हाईकमान ने जहां एक ओर राजस्थान के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री व दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को राजस्थान का प्रभार सौंपा, वहीं दूसरी ओर उन्होंने पायलट व गहलोत खेमे के बीच चली आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए बनाई तीन सदस्य कमिटी के सदस्यों का एलान भी कर दिया।

तीन सदस्यीय समिति गठित

सचिन पायलट की शिकायतों का निवारण करने के लिए कांग्रेस ने तीन सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया है। इस समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन शामिल किए गए हैं। ये तीन सदस्दीय समित सचिन पायलट और उनके समर्थित विधायकों की शिकायतों का हल करेगी, जो शिकायतें मीटिंग के दौरान बताई गईं थीं।

[ads1]

बता दें कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच चल रहे विवादों को निपटाने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का फैसला किया था। पार्टी के इस निर्णय का पायलट और गहलोत, दोनों ने ही स्वागत किया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *