डेली संवाद, चंडीगढ़
जिसका एक बेटा उच्च अधिकारी हो, दूसरा बेटा पंजाब का बड़ा नेता हो और पोती पीसीएस अफसर, वह महिला दर-दर भटकने को विवश रहे, इसे कुदरत का कहर ही कहेंगे। मामला पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का है। जहां 80 साल की एक बुजुर्ग महिला खाली मैदान में ईटों के बीच बहुत खराब हालत में मिली है।
[ads2]
जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला को गुज्जर रोड पर मिट्टी के गारे से बनी दो-दो फुट की दीवारों के ऊपर प्लाई के टुकड़ों के बीच से रेस्क्यू किया गया है। महिला के शरीर पर पूरे कपड़े भी नहीं थे। उसके सिर पर कीड़े रेंग रहे थे। किसी राहगीर ने महिला को इस हाल में देखा, तो इसकी सूचना समाज सेवी संस्था सालासर सेवा सोसायटी को दी।
महिला को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया
समाज सेवी संस्था ने ही पुलिस की मदद से महिला को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। हालांकि, कुछ भर्ती होने के कुछ वक्त बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला के दो बेटे हैं। एक बेटा अधिकारी है और दूसरा नेता। इसके साथ ही पोती भी पीसीएस अधिकारी है, लेकिन, बेटों ने मां को इस हालत में अकेला छोड़ दिया था।
[ads1]
अस्पताल में डॉक्टरों ने जब बुजुर्ग महिला का चेकअप किया तो बड़ी ही दयनीय अवस्था में थी। महिला के सिर में कीड़े पड़े हुए थे। सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही थी और हालात बहुत नाजुक थी। बेटे को जब मां के हालत की जानकारी मिली, तो वह पहुंचे और मां को दूसरे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां बूढ़ी महिला की मौत हो गई।