महात्मा गांधी का चश्मा ब्रिटेन में हुआ नीलाम, 2.55 करोड़ में बिका ‘बापू’ का चश्मा

Daily Samvad
2 Min Read
Mahatma Gandhi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। ब्रिटेन के एक नीलामी घर द्वारा सोने की परत चढ़े एक चश्मे की 2,60,000 पौंड (करीब दो करोड़ 55 लाख रुपए) में नीलामी की गई जिसके बारे में माना जाता है कि इस चश्मे को महात्मा गांधी ने पहना था और उन्होंने इसे किसी को तोहफे में दिया था। इस चश्मे के 10,000 से 15,000 पौंड तक मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऑनलाइन नीलामी में बोली बढ़ती गई और अंततः छह अंकों पर रुकी।

[ads2]

ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन्स के नीलामीकर्ता एंडी स्टोव ने शुक्रवार (21 अगस्त) को बोली लगाने की प्रक्रिया का समापन करते हुए कहा, “अविश्वसनीय चीज का अविश्वसनीय दाम! जिन्होंने बोली लगाई उन सभी का धन्यवाद।” उन्होंने कहा, “इन चश्मों ने न केवल हमारे लिए नीलामी का कीर्तिमान बनाया है, बल्कि यह ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण हैं। विक्रेता ने कहा था कि यह चीज दिलचस्प है, लेकिन इसका कोई मूल्य नहीं है और यदि यह बिकने लायक न हो तो इसका निस्तारण कर दें।”

2,60,000 पौंड का भुगतान करेंगे

स्टोव ने कहा, “मुझे लगता है, नीलामी का मूल्य देखकर उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा होगा। यह अद्भुत नीलामी थी। ऐसी जिसकी हम कल्पना करते हैं।” चश्मों के नए अनाम मालिक दक्षिण पश्चिमी इंग्लैंड के साउथ ग्लूसेस्टरशायर के मंगोट्सफील्ड के एक वृद्ध हैं जो अपनी बेटी के साथ मिलकर 2,60,000 पौंड का भुगतान करेंगे। विक्रेता के परिवार में यह चश्मा बहुत पहले से था।

उनके पिता ने उन्हें बताया था कि उनके एक रिश्तेदार को यह तोहफे में मिला था जब वह दक्षिण अफ्रीका में 1910 से 1930 के बीच ब्रिटिश पेट्रोलियम में काम करते थे। चश्मों की प्रमाणिकता के बारे में स्टोव ने बताया, “विक्रेता ने जो कहानी बताई वह एकदम वैसी ही प्रतीत होती है जो जो उनके पिता ने उन्हें 50 साल पहले सुनाई थी।” माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में शुरुआती वर्षों में गांधी जी के पास यही चश्मा था।

[ads1]

पुलिस महानिरीक्षक ने महिला के साथ की बदसलूकी, देखें VIDEO

https://youtu.be/xOhjgqL_54I



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *