दिल्ली में पुलिस और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, ISIS का आतंकी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और आतंकियों के बीच एनकाउंटर की खबर है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद इस्लामिक स्टेट ISIS (आईएसआईएस) के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और आतंकी के बीच कई राउंड फायरिंग हुई थी। आतंकी के पास आईईडी विस्फोटक भी मिला है, उसे निष्क्रिय किया जा रहा है। पकड़े गए आतंकी का नाम अबू यूसुफ खान है।

[ads2]

पुलिस ने धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड पर बुद्धा जयंती पार्क के पास शुक्रवार रात आतंकी को गिरफ्तार किया था। बुद्धा जयंती पार्क के आस-पास नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो तैनात कर दिए गए हैं।

दूसरा आतंकी फरार, खोजबीन जारी

यूसुफ लोधी रोड स्थित स्पेशल सेल के ऑफिस में पूछताछ की जा रही है। यूसुफ कई इलाकों में रेकी कर चुका था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकाउंटर के दौरान दूसरा आतंकी फरार हो गया, उसकी तलाश में पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। आतंकियों की मदद करने वालों का भी पता लगाया जा रहा है।

[ads1]

9 जनवरी को दिल्ली में आईएसआईएस के 3 आतंकियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। ये तीनों गणतंत्र दिवस पर हमले की फिराक में थे। तीनों आतंकी तमिलनाडु से फरार हुए थे। इनके तीन साथी नेपाल भाग गए थे। दो आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *