डेली संवाद, तरन तारन
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब में पाकिस्तानी सीमा पर आज बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब से लगती पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षाबलों ने पांच घुसपैठियों को मार गिराया। तरन तारन के खेमकरन में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को तड़के हुई। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
[ads2]
बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब डल सीमा चौकी पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं, जिसके बाद उन्होंने तड़के करीब 4:45 बजे गोलियां चलाईं। घुसपैठियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार घुसपैठ करने की कोशिश की जा रही है।







