करोड़पति पटवारी : पंजाब का यह पटवारी हर महीने खर्चता था 1.70 लाख रुपए, विजीलैंस ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पठानकोट जिले के सुजानपुर (अब रायपुर) में तैनात एक राजस्व पटवारी हरीश कुमार को अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करके आय से अधिक नाजायज जायदाद बनाने के दोष में गिरफ्तार किया है।

[ads2]

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आए हैं कि हरीश कुमार ने अपनी असली आय के प्रत्यक्ष स्रोतों की अपेक्षा अधिक और गैर कानूनी ढंग से पैसा इकट्ठा करके अपनी आय की अपेक्षा अधिक खर्च किया था।

पैसा भ्रष्ट तरीकों से कमाया

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि 1/4/2012 से 31/3/2017 के समय के दौरान यह देखा गया कि उक्त पटवारी को कुल 52,02,134 रुपए की आय हुई परन्तु उसने 1,09,94,467 रुपए खर्च किए। जो यह दर्शाता है कि उसने खर्च की गई रकम 57,92,333 रुपए की असली रसीदों की अपेक्षा कहीं ज्यादा पैसे खर्च किये थे। इस तरह यह स्पष्ट होता है कि उसने यह पैसा भ्रष्ट तरीकों से कमाया हुआ था और अपनी इकट्ठी की गई आय/रसीद से अधिक खर्च किया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त दोषी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और अगे की जांच जारी है।

[ads1]

पुलिस महानिरीक्षक ने महिला के साथ की बदसलूकी, देखें VIDEO

https://youtu.be/xOhjgqL_54I



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *