क्या कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद से सोनिया गांधी ने इस्तीफा दे दिया? पढ़ें रणदीप क्या बोले

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर का खंडन किया है। रविवार देर शाम सुरजेवाला ने कहा कई कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की सोनिया गांधी की खबरें झूठी हैं।

[ads2]

गौरतलब है कि कांग्रेस में सोनिया गांधी का अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर एक साल पूरा हो चुका है और पार्टी अब नए सिरे से अध्यक्ष चुनने के लिए तैयार है। इसी दिशा में सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक भी होनी है। हालांकि बैठक से पहले कांग्रेस के कई नेता और पूर्व मंत्रियों समेत 23 लोगों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में कई बदलाव करने की मांग की है और साथ ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने के लिए भी कहा है।

[ads1]

इससे पहले कुछ न्यूज चैनल के हवाले से कहा जा रहा था कि सोनिया गांधी ने इस पत्र का संज्ञान लिया है और उसपर अपनी बात रखी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं के एक समूह द्वारा लिखे गए पत्र का जवाब देते हुए कहा है कि उन सभी को एक साथ मिलकर एक नया प्रमुख खोजना चाहिए क्योंकि वह जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करना चाहती हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *