रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के WhatsApp चैट लीक, सुशांत राजपूत केस में आया नड़ा मोड़

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) केस में सीबीआई (CBI) जांच शुरू होते ही एक के बाद एक तथ्य सामने आ रहे हैं। हाल ही में महेश भट्ट (mahesh bhatt) और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (rhea chakraborty) की वॉट्सऐप (whatsapp) चैट वायरल (viral) हो गई थी, जिसके बाद लोग महेश भट्ट पर सवाल उठा रहे थे।

[ads2]

इस मामले में अब महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान (soni razdan) और बेटी पूजा भट्ट (pooja bhatt) फिल्ममेकर के सपोर्ट में आ गए हैं। पूजा भट्ट ने रिया चक्रवर्ती को भेजे गए मैसेज को फॉरवर्ड मैसेज बताया और कहा कि वो ऐसे मैसेज सभी को भेजते हैं। यहां तक कि पूजा भट्ट ने अपने चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

फिल्ममेकर ने वो मैसेज ट्वीट भी किया

पूजा भट्ट ने महेश भट्ट की ओर से भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट करते हुए कहा है कि उन्होंने वो ही मैसेज मुझे भी भेजे थे और वो ही मैसेज उन्होंने कई और लोगों को भेजे थे। पूजा भट्ट का कहना है कि यहां तक कि फिल्ममेकर ने वो मैसेज ट्वीट भी किया था और वो एक फॉरवर्डेड मैसेज है। पूजा भट्ट ने ट्वीट में बताया कि 9 जून को उन्होंने अपने फोन लिस्ट के लोगों को भेजा था और ये ही मैसेज उन्होंने 26 जून को पोस्ट किया था।

अपने ट्वीट में पूजा भट्ट ने एक चैनल पर गुस्सा जाहिर किया था, जिस चैनल ने महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के मैसेज को एक्सप्लोसिव बताया था। पूजा ने लिखा- ‘चैनल जिस मैसेज को मोस्ट एक्सप्लोसिव बता रहे हैं। वो मैसेज मेरे पापा ने मुझे भी भेजा था मेरे साथ और भी अनगिनत लोगों को भी उसी दिन (9 जून) को भेजा था। इतना ही नहीं ट्विटर पर भी पोस्ट किया था। अपने फैक्ट्स को सही करें।’

[ads1]

इसके बाद महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने भी पूजा भट्ट के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पूजा का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने भी अपने चैट बॉक्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और कहा है कि ये ही मैसेज उन्हें भी प्राप्त हुआ था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हमें भी इस तरह के मैसेज रोज मिलते हैं। साथ ही उन्होंने मीडिया पर भी अपना गुस्सा व्यक्त किया।

पुलिस महानिरीक्षक ने महिला के साथ की बदसलूकी, देखें VIDEO

https://youtu.be/xOhjgqL_54I



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *