नई दिल्ली। कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान जारी है। इसे लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को सुबह 11 बजे मीटिंग है। इसमें पार्टी का नया प्रधान चुना जाना है। हालांकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी या राहुल गांधी को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के पक्ष में है। लेकिन राहुल गांधी अध्यक्ष पद से किनारा कर लिया है।
[ads2]
अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में नया पार्टी प्रमुख चुनने के लिए कह सकती हैं। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं से नया अध्यक्ष खोजने को कहा है। वे इस पद पर अलग-अलग समय में अब तक 20 साल तक रह चुकी हैं।
उधर, राहुल गांधी पहले ही पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। तब सोनिया ने अगस्त में एक साल के लिए अंतरिम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इस साल 10 अगस्त को उनका कार्यकाल पूरा हो गया।
[ads1]
पुलिस महानिरीक्षक ने महिला के साथ की बदसलूकी, देखें VIDEO
https://youtu.be/xOhjgqL_54I