DIPS IMT के 28 छात्रों को यूनिवर्सिटी मैरिट, PTU के रिजल्ट में 10 पोजीशंस पर डिप्सीयंस का कब्जा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमैंट एंड टैक्नोलोजी के 28 विद्यार्थियों ने नवम्बर 2019 के परीक्षा के परिणामों में युनिविर्सिटी की प्रथम 10 पोजीशन पर स्थान प्राप्त कर शानदार परिणाम प्राप्त किए। आई. के गुजराल पंजाब टैक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा नवम्बर 2019 में बी.एस.सी ए.टी.एच.एम भाग पांचवें तथा एम.एल.एस भाग पांचवें तथा पहले व एम.एस.सी एम.एल.एस भाग पहले तथा तीसरे की ली गई परीक्षाओं में डिप्स के विद्यार्थियों ने पुन: शानदार परिणाम प्राप्त करते हुए नए कीर्तिमान स्थिापित किए।

[ads2]

इस अवसर पर डिप्स चेन के एम.डी तरविंदर सिंह, सी.ए.ओ रमनीक सिंह ने सभी होनहार विद्यार्थियों को उनके उत्तीर्ण परिणामों की बधाई दी तथा उन्हें संस्थान का गौरव कहते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा के परिणामों में एम.एस.सी एम.एल.एस भाग तीसरे के हरमनप्रीत तथा मनदीप कौर ने यूनिवर्सिटी मैरिट में प्रथम स्थान, शिलपा ने दूसरा स्थान, अमीशा डब्ब ने तीसरा स्थान तथा अमनदीप कौर ने चौथा स्छान प्राप्त किया।

इन्होंने दिखाया दम

बी.एस.सी ए.टी.एच.एम भाग पांचवें की वैशाली, अजय कुमार, आंचल तथा बी.एस.सी एम.एल.एस भाग प्रथम की नेहा देवी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। बी.एस.सी ए.टी.एच.एम भाग पांचवें की यशवंत कौर ने तथा बी.एस.सी एम.एल.एस भाग प्रथम के सिमरनजीत सिंह ने यूनिवर्सिटी में पांचवां स्थान प्राप्त किया। बी.एस.सी ए.टी.एच.एम भाग पांचवें की राजी ने, बी.एस.सी एम.एल.एस भाग तीसरे की प्रिया ने एम.एस.सी एम.एल.एस भाग प्रथम की सुनंदा ने तथा भाग तीसरे की रवनीत कौर ने यूनिवर्सिटी मैरिट में सांतवां स्थान प्राप्त किया।

बी.एस.सी ए.टी.एच.एम भाग पांचवें की निर्मला ने तथा एम.एल.एस की मनीशा ने आठवां स्थान, ए.टी.एच.एम भाग पांचवें की प्रियांका माही, हरप्रीत कौर ने एम.एल.एस की अफसाना बानो तथा नयना ने नौवां स्थान प्राप्त किया। बी.एस.सी ए.टी.एच.एम भाग पांचवें के जय चौधरी, कमलजीत कौर, साक्षी, सौरव ने एम.एस.सी एम.एल.एस के बुद्ध राम, किरनदीप तथा दलजीत कौर ने यूनिवर्सिटी मैरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया।

[ads1]

इस दौरान डिप्स चेन सी सी.इ.ओ मोनिका मंडोत्रा ने विद्यार्थियों तथा कालेज के प्रिंसीपल डा. सिमरनजीत सिंह समरा तथा सारे स्टाफ को भी बधाई देते हुए कहा कि उन्हीं के मार्गदर्शन व अपनी मेहनत से विद्यार्थी एसे परिणाम प्राप्त कर सके हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *