डेली संवाद, जालंधर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा व हरियावल पंजाब की तरफ से रखे गए प्राकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर (शहरी) के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं और जिले से असंख्य लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने अपने अपने परिवार के साथ, घर पर पौधों का पूजन वंदन किया।
[ads2]
जिसमें जिले भर से असंख्य परिवारों ने आनलाइन भाग लेते हुए घरों में बैठ पेड़ पौधों का विधिवत पूजन कर उनका वंदन किया और प्रकृति में उनके बहुमूल्य योगदान का धन्यवाद किया। सुशील शर्मा ने प्रकृति वंदन कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने से हो सकता है। इनके धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व को समझने की जरूरत है।
सुशील शर्मा ने बताया कि वास्तव में यही परमात्मा की पूजा है,क्योंकि परमात्मा ने हमें प्राण दिए हैं और उन प्राणों को जागृत रखने के लिए यह पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं, जिससे हम श्वास लेकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों ने अपने अपने घरों से ही इस कार्यक्रम में भाग लिया व पेड़ पौधे का वंदना प्रक्रिया अनुसार पूजन किया।
[ads1]
जिसमें पूजा अर्चना कर प्रतिदिन जल समर्पण का संकल्प लेते हुए दीपक जलाकर पौधे की आरती उतारते हुए प्रकृति परिवार व देश की रक्षा का संकल्प लिया गया। आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेकर बिना किसी लाभ हानि के लोगों को जीवन देने वाले पेड़ पौधों का पूजा अर्चना कर वंदन किया गया।