उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं देश के बेस्ट CM, पढ़ें सर्वे रिपोर्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। न्यूज चैनल आजतक ने देश के विभिन्न राज्यों की सरकारों के कामकाज को लेकर सर्वे किया. इस सर्वे में जनता से देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के शासन को लेकर सवाल पूछे गए. इनमें जनता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे अच्छा माना और वह सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हुए।

मुड ऑफ द नेशन जानने के लिए किए गए सर्वे में सबसे अधिक 24 फीसदी लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पंसद किया और माना कि वे सबसे अच्छा काम कर रहे हैं. यही सवाल जनवरी में भी किया गया था, तब 18 फीसदी लोग उन्हें पसंद कर रहे थे. यानी कि योगी ने अपने कामकाज से अपनी लोकप्रियता में बढ़ोतरी की है।

[ads2]

आजतक के सर्वे के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश में दूसरे सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री हैं. उन्हें 15 फीसदी लोगों ने अच्छा माना. केजरीवाल ने भी जनवरी के मुकाबले अपनी लोकप्रियता में इजाफा किया है, तब वे 11 फीसदी लोगों के पसंदीदा थे. तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी रहे, उन्हें 11 फीसदी लोगों ने पंसद किया।

नीतीश की लोकप्रियता में कमी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 9 फीसदी लोगों ने पसंद किया और वह चौथी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहीं. हालांकि जनवरी के मुकाबले उनकी लोकप्रियता में कमी आई है. तब 11 प्रतिशत लोग ममता को पसंद कर रहे थे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ पांचवे नबंर पर हैं।

जनवरी के मुकाबले उद्धव ठाकरे की लोकप्रियता में थोड़ा इजाफा हुआ है, जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता में कमी आई है. इसके बाद क्रमश: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (6%), तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (3%), छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (2%), गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (2%), राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (2%) और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस येदियुरप्पा (2%) लोकप्रिय रहे।

प्रदेश में सबसे लोकप्रिय CM जगन मोहन रेड्डी

इसके अलावा राज्य की जनता से जब उनके मुख्यमंत्रियों के बारे में पूछा गया तो अपने राज्य के अंदर सबसे लोकप्रिय आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी रहे. सर्वे में शामिल हुए प्रदेश के 87 फीसदी लोगों ने उनके काम को पसंद किया और अच्छा माना. दूसरे नबंर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहे. उन्हें दिल्ली की 63 फीसदी जनता अच्छा मान रही है।

इसके बाद क्रमश: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (59%), बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (55%), महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (55%) और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (49%) अपने-अपने राज्यों में पसंदीदा रहे।

[ads1]

सर्वे कर्वी इनसाइट्स लिमिटेड ने किया

आजतक के लिए ये सर्वे कर्वी इनसाइट्स लिमिटेड ने किया. जिसमें 12 हजार 21 लोगों से बात की गई. इनमें से 67 फीसदी ग्रामीण जबकि शेष 33 फीसदी शहरी जनता थी. 19 राज्यों की कुल 97 लोकसभा और 194 विधानसभा सीटों के लोग सर्वे में शामिल किए गए।

जिन 19 राज्यों में ये सर्वे किया गया उनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. ये सर्वे 15 जुलाई से 27 जुलाई के बीच किया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *