सुशांत डेथ केस में सैमुअल मिरांडा गिरफ्तार, रिया चक्रवर्ती के भाई को NCB अपने साथ ले गई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में पहली बार इस मामले में कोई बड़ा एक्शन हुआ है। केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम रिया चक्रवर्ती के घर गई है। हालांकि, अब तक यह नहीं बताया गया है कि पूछताछ होगी या कोई और कारण है। सैमुअल मिरांडा के घर पर भी एनसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीमों ने पहली बार रिया चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा के घर छापेमारी की। दोनों के घर करीब ढाई घंटे तलाशी ली गई। रिया के घर पर उसके भाई शोविक चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन मामले में सबूत तलाशे गए। एनसीबी की अलग-अलग टीमें दोनों के घर सुबह 6:30 बजे ही पहुंच गई थीं।

करीब दो घंटे तलाशी के बाद एनसीबी की टीम ने सैमुअल मिरांडा को हिरासत में ले लिया है। एनसीबी की दो टीमों का दोनों जगहों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा था। एक टीम रिया चक्रवर्ती के घर पर थी और दूसरी सैमुअल मिरांडा के घर। रिया और शोविक चक्रवर्ती के घर से ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है और उनके घर से सिर्फ इलेक्ट्रोनिक डिवाइसेस सीज की गई हैं। इस समय शोविक को एनसीबी अपने साथ ले जा रही है। बताया जा रहा है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत शोविक चक्रवर्ती से पूछताछ की जाएगी।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच वैसे तो सीबीआई के हाथ में है लेकिन ड्रग्‍स का ऐंगल सामने आने के बाद एनसीबी भी इसकी जांच में जुट गई है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि गृह मंत्रालय के अंतर्गत एनसीबी ही वो एजेंसी है जिसका काम नशे के इस्तेमाल और इसका व्यापार को रोकना है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *