भारतीय सीमा से पांच नागरिकों का अपहरण, कांग्रेस MLA ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read

ईटानगर। प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने यह चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में बॉर्डर से चीनी सेना के जवानों ने 5 भारतीयों का अपहरण कर लिया है। उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट कर बताया कि चीनी सैनिकों ने 5 भारतीयों को किडनैप किया है। एरिंग ने के मुताबिक प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के 5 लोगों को अगवा किया गया है।

विधायक ने पीएमओ को टैग करते हुए मांग की कि पीएलए और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन को इस पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। ‘द अरुणाचल टाइम्स’ में छपी खबर के मुताबिक, अगवा किए गए पांचों लोग तागिन समुदाय से संबंधित हैं। वे लोग जंगल में शिकार के लिए गए थे, जब उन्हें चीनी सेना ने अगवा कर लिया।

दो लोग भागने में सफल

अपहृत लोगों में से एक के रिश्तेदार ने यह जानकारी दी। जिन लोगों का अपहरण किया गया है, उनकी पहचान टोच सिंगकम, प्रसात रिंगलिंग, डोंगटू एबिया, तनु बाकेर और गारू डिरी के रूप में हुई है। बताया गया कि इन पांच लोगों के साथ दो और ग्रामीण मौके पर मौजूद थे लेकिन अपहरण से पहले वे भागने में कामयाब रहे। उन्होंने इस घटना का जिक्र लोगों के सामने किया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह पीड़ित लोगों के परिजन सेना और अन्य अधिकारियों से मिलने के लिए नाचो गांव से रवाना हो गए। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है और सभी अगवा लोगों की देश वापसी की गुहार लगाई है। हालांकि, सैन्य अधिकारियों और जिलाधिकारी की ओर से इस मामले पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *