कोरोना संक्रमित 19 साल की लड़की का पहले एंबुलेंस में किया रेप, फिर पहुंचाया कोविड सेंटर

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनमिट्टा। केरल के पटनमिट्ठा जिले से रेप की हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऐंबुलेंस ड्राइवर ने कोविड-19 संक्रमित 19 साल की युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। घटना पटनमिट्ठा के अरममुला इलाके की है। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि ऐंबुलेंस में दो मरीज थे। ड्राइवर ने एक मरीज को पहले उतार दिया। इसके बाद वह युवती को एक सुनसान जगह ले गया। वहां उसके साथ रेप किया और फिर उसे कोविड केयर सेंटर में छोड़ दिया। एक तरह पूरे देश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह घटना बेहद चौंकाने वाली है।

केरल में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले

भारत में कोरोना के 41 लाख से ज्यादा मामले हो चुके हैं। वहीं केरल में कोरोना संक्रमण के एक दिन में सबसे अधिक 2,655 नए मामले सामने आए। इससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 84,758 हो गए। वहीं संक्रमण से 11 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 337 पर पहुंच गई।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *