बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे जालंधर के होटल व्यवसायी समेत 2 लोगों की कार एक्सीडेंट में मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे जालंधर के होटल व्यवसायी समेत दो लोगों की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक्सीडेंट में मारे गए दोनों व्यक्ति जालंधर के मधुबन कालेनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बीती देर रात नकोदर रोड में हुए भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात रात 2 बजे के करीब एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी अन्य दूसरी गाड़ी से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराते हुए बिजली के पोल से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में मधुबन कालोनी जालंधर के जस्सा और अमित चौहान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत नाजुक है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात्रि 2 बजे के करीब ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों ने कार में से युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जो खून से लथपथ थे। अस्पताल ले जाते समय जस्स और अमित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अमित चौहान होटल व्यवसायी था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *