‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में योगी सरकार ने लगाई लंबी छलांग, यूपी में बिजनेस करना हुआ आसान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग (Ease of doing business) में लंबी छलांग मारी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य में रिफॉर्म को लेकर साल 2019 की सालाना रैंकिंग जारी की है। इसके मुताबिक Business Reform Action Plan (BRAP) 2017-18 की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश 12 नंबर पर था, अब ये सीधा उछलकर नंबर 2 के पायदान पर काबिज हो गया है।

उत्तर प्रदेश में कारोबार शुरू करना और उसे आगे बढ़ाना और आसान हो गया है। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘यूपी ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में कई अग्रणी राज्यों जैसे गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा है’ BRAP-19 में उत्तर प्रदेश ने Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT) के सुझाए 187 रिफॉर्म्स में से 186 को लागू किया।

आंध्र प्रदेश ने फिर मारी बाजी

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश है, दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश। तीसरे पर तेलंगाना फिर मध्य प्रदेश है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश समृद्धि और सृजन के नए सोपान रच रहा है। यूपी द्वारा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग’ में गत वर्ष 12वें स्थान के सापेक्ष इस वर्ष द्वितीय स्थान प्राप्त करना, इसका प्रमाण है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना साकार हो रही है।’

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग

  1. आंध्र प्रदेश
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तेलंगाना
  4. मध्य प्रदेश
  5. झारखंड
  6. छत्तीसगढ़
  7. हिमाचल प्रदेश
  8. राजस्थान
  9. पश्चिम बंगाल
  10. गुजरात

इसके अलावा जम्मू कश्मीर 21वें नंबर पर, गोवा 24वें पर, Bihar 26वें पर और केरल 28वें पायदान पर है. त्रिपुरा सबसे नीचे 36वें नंबर पर है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग जारी करने का मकसद निवेशकों को आकर्षित करना और राज्य में कारोबारी माहौल सुधारने के लिए होता है। इस रैकिंग से पता चलता है कि व्यापार में सुधार के लिए कौन सा राज्य कितना बेहतर काम कर रहा है, जिससे कि निवेशक, उन राज्यों में व्यापार बढ़ाने के लिए आकर्षित हो।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *