कंगना रनौत को Y+ सुरक्षा मिलते ही मुंबई ऑफिस पर BMC का छापा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। कंगना रनौत को केंद्र सरकार की तरफ से वाई प्लस ग्रेड की सुरक्षा प्रदान किए जाने के बाद महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार हरकत में आ गई है। सोमवार को बीएमसी के अफसरों ने कंगना रनौत के प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस में छापा मारा है। कंगना ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

कंगना ने पहले अपने ऑफिस का वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘ये मुंबई में मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरा जिंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फिल्म निर्माता बनूं मेरा अपना खुद का ऑफिस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक्त आ गया है, आज वहां अचानक बीएमसी के लोग आए।’

कंगना ने फिर दूसरा वीडियो शेयर किया जिसमें बीएमसी के लोग कंगना के ऑफिस में सबकुछ नाप रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘वे जबरदस्ती मेरे ऑफिस में घुस गए और सबकुछ नापने लगे। जब मेरे पड़ोसियों ने आपत्ति जताई तो उन्हें भी परेशान किया। अधिकारियों की भाषा कुछ इस तरह थी, वो जो मैडम है उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा। मुझे सूचित किया गया कि वे कल मेरी संपत्ति को ध्वस्त कर रहे हैं।’

मेरे पास सभी कागज हैं

कंगना ने तीसरा ट्वीट किया, ‘मेरे पास सभी कागज हैं और बीएमसी की परमिशन भी। मैंने अपनी प्रॉपर्टी में कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है। बीएमसी को स्ट्रक्चर प्लान भेजना चाहिए यह दिखाने के लिए कहां गैरकानूनी कंस्ट्रक्शन हुआ है, वो भी नोटिस के साथ। लेकिन उन्होंने आज मेरे ऑफिस पर रेड मारी बिना किसी नोटिस के और कल वह सब कुछ ध्वस्त कर देंगे।’



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *