पंजाब पुलिस ने MLA को पहले लाठी से पीटा, फिर उन्हीं के खिलाफ दर्ज कर दी FIR, जाने वजह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और उनके समर्थकों को पंजाब पुलिस ने पहले लाठी से पीटा, फिर उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोप है कि विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कोविड महामारी के सम्बन्ध में लोगों में भ्रामक प्रचार किया। जिसके तहत लोग सड़क पर उतर आए।

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सिविल सर्जन की शिकायत के आधार पर आपदा प्रबंधन कानून की धारा 54, ऐपीडैमिकस एक्ट, 2005, महामारी रोग एक्ट, 1897 की धारा 3 और आईपीसी की धारा 188, 505 के अंतर्गत थाना डिविजऩ नंबर 8, लुधियाना में मामला दर्ज किया गया है और लुधियाना पुलिस की तरफ से अगली कानूनी कार्यवाही जारी है।

वीडियो क्लिप के द्वारा भ्रामक प्रचार

सिविल सर्जन लुधियाना ने अपनी शिकायत में लुधियाना पुलिस को आत्म नगर हलका लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खि़लाफ़ कोविड -19 सम्बन्धी एक वीडियो क्लिप के द्वारा भ्रामक प्रचार करने के लिए कानूनी कार्यवाही की विनती की थी। सिविल सर्जन ने कहा कि यह वीडियो क्लिप विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर चलाई जा रही है, इस तरह कोविड -19 के सम्बन्ध में लोगों में भ्रम वाला माहौल पैदा होता है। शिकायत में कहा गया है कि बैंस लोगों को मास्क न पहनने के लिए उकसा रहा था।

लुधियाना पुलिस की तरफ के ली गई कानूनी राय में जि़ला अटार्नी लुधियाना ने कहा कि सिमरजीत सिंह बैंस ने नोवल कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई कोविड -19 महामारी की गंभीरता और परिणाम को अनदेखा करते हुये बड़ा ग़ैर-जिम्मेदाराना बयान दिया है। बैंस यह दावा कर रहा है कि कोरोना वायरस सरकार के द्वारा लोगों को गुमराह करने के लिए छोड़ा एक भय है जिससे वह अपनी ताकत कायम रख सकें। जि़ला अटार्नी ने आगे कहा कि उन्होंने लोगों को मास्क न पहनने के लिए उकसाया।

बैंस लोगों को गुमराह कर रहे हैं

जि़ला अटार्नी (डी.ए) की तरफ से दी गई राय के अनुसार चाहे सिमरजीत सिंह बैंस एक निर्वाचित विधायक हैं, जोकि लुधियाना के नागरिकों के एक हिस्से की नुमायंदगी कर रहे हैं परन्तु वह फेस मास्क पहनने से मना करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जिनको केंद्र सरकार ने देश के नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा करने के लिए लाजि़मी बनाया है।

डी.ए. ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि पहले ही देश के साथ-साथ पंजाब में भी कोरोना महामारी के कारण बहुत सी जानें जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह बैंस जान-बूझ कर राज्य में रहते लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को नुक्सान पहुँचा रहा है और केंद्र और राज्य सरकारों के आपदा प्रबंधन एक्ट, महामारी एक्ट आदि के नियमों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए उकसाया गया। यहाँ तक कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी मास्क पहनने की सलाह दी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *