तेलगू के जाने-माने अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का निधन, इस बीमारी से थे पीड़ित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। तेलुगु अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी (Jaya Prakash Reddy) का मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे और उन्होंने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में अपने निवास पर अपनी अंतिम सांस ली। अभिनेता सुधीर बाबू ने अपने ट्विटर पेज पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने जय प्रकाश रेड्डी की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘भयानक समाचार. RIP. सर #जयप्रकाशरेड्डी’।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी जय प्रकाश रेड्डी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘तेलुगु सिनेमा और थिएटर ने जयप्रकाश रेड्डी गारू के निधन के साथ आज एक रत्न खो दिया है। कई दशकों से उनके बहुमुखी प्रदर्शन ने हमें कई यादगार सिनेमाई क्षण दिए हैं। मेरा दिल दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों के साथ है.” #JayaPrakashReddy’।

जय प्रकाश रेड्डी कॉमिक के साथ-साथ खलनायक की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1988 में फिल्म ‘ब्रह्मापुत्र’ में मुख्य भूमिका में वेंकटेश अभिनीत फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। रेड्डी ने कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें चित्रम भालारे विचित्रम, जांबा लक्की पम्बा, प्रेमिनचुकुंदम रा, समरसिम्हा रेड्डी, अवुनु वलिदारु इस्टा पद्दरू, पलनीति ब्राह्मनायडु, अमर अकबर एंथनी, नेला टिकट, जांबा लक्की पंबा का नाम लिया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *