मुंबई पहुंचने से पहले ही कंगना के घर पर BMC ने चलाया बुलडोजर, कंगना बोली – ना डरूंगी, ना झुकूँगी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत (kangna ranaut) पर बीएमसी (BMC) ने बड़ी कार्रवाई की है। कंगना रनौत के घर को बीएमसी ने बुलडोजर से गिराना शुरू कर दिया है। बीएमसी के 20 अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। कंगना बीएमसी के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। वहीं कंगना रनौत अब से थोड़ी देर में Y श्रेणी की सुरक्षा में मुंबई पहुंच रही है। माना जा रहा है कि कंगना को आज बीएमसी के अधिकारी कोरनटाइन कर सकते हैं।

बता दें कि कंगन रनौत ने बीते सुशांत केस (SSR) में मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी, जिसके बाद सत्ताधारी दल शिवसेना और एनसीपी कंगना पर हमलावर है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्ररी कंगना रनौत आज चंडीगढ़ से 12 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट लेगी। कंगना दोपहर 2 बजे मुंबई पहुंचेगी, जहां उन्हें शिवसेना कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि कंगना को केन्द्र सरकार द्वारा Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

बीएमसी ने जारी किया नोटिस

कंगना रनौत के मुंबई आने की खबर के बीच बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस के बाहर दूसरी बार नोटिस चस्पा कर दिया है। बीएमसी के अधिकारी कंगना के ऑफिस पर हथौड़े चलाने की तैयारी में भी है। कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने पर सबसे अधिक संभावनाएं कोरेंटिन करने की है। महाराष्ट्र सरकार अब भी बाहर से आने वाले लोगों को कोरेंटिन कर रही है। ऐसे में कंगना को भी कोरेंटिन किया जा सकता है।

वहीं मुंबई आने से पहले अभिनेत्ररी कंगना रनौत ने ट्वीट किया है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा, ‘रानी लक्ष्मीबाई के साहस,शौर्य और बलिदान को मैंने फ़िल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है मै रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूँगी ना डरूंगी, ना झुकूँगी। गलत के ख़िलाफ़ मुख़र होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *