GDP रसातल में जा रही है, कोरोना बढ़ रहा है, फिर भी PM मोदी के लिए ‘सब चंगा सी’: राहुल गांधी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 12 Sep 2020

 

GDP रसातल में जा रही है, कोरोना बढ़ रहा है, फिर भी PM मोदी के लिए 'सब चंगा सी': राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी से निपटने की तैयारी को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी ने COVID-19 के बढ़ते मामलों, अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार की कोरोना वायरस के खिलाफ ‘सुनियोजित लड़ाई’ ने भारत को रसातल में ढकेल दिया है।

राहुल गांधी ने शनिवार को अपने ट्वीट में लिखा, “कोविड के खिलाफ मोदी सरकार की ‘सुनियोजित लड़ाई’ ने भारत को रसातल में पहुंचा दिया है: जीडीपी में ऐतिहासिक 24 प्रतिशत की गिरावट, 12 करोड़ नौकरियां चली गईं, 15.5 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंसा कर्ज, दुनिया भर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले और मौतें। लेकिन भारत सरकार और मीडिया के लिए ‘सब चंगा सी।’

चीन पर भी मोदी को घेर चुके हैं राहुल

इससे पहले, शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे पर सरकार को घेरा था। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार, चीन को हमारी जमीन से बाहर निकालने की जिम्‍मेदारी लेने से बच रही है। राहुल ने ट्वीट किया, ‘चीन के साथ बातचीत केवल मार्च 2020 की यथास्थिति बहाल करने के बारे में होना चाहिए। पीएम और भारत सरकार ने चीन को हमारी जमीन से बाहर निकालने की जिम्‍मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा अन्‍य ‘बात’ बेकार है।’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *