मुख्यमंत्री कैप्टन ने स्मार्ट राशन कार्ड शुरू किया, अब किसी भी डिपो से ले सकते हैं राशन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 357 शब्द|📅 12 Sep 2020

मुख्यमंत्री कैप्टन ने स्मार्ट राशन कार्ड शुरू किया, अब किसी भी डिपो से ले सकते हैं राशन

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को राज्य भर में 1.41 करोड़ लाभपात्रियों को फ़ायदा पहुंचाने वाली स्मार्ट राशन कार्ड की शुरुआत की और इसके साथ ही एक अलग स्कीम का ऐलान भी किया, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ.एस.ए.) के अधीन कवर न होने वाले 9 लाख लाभपात्रियों को सब्सिडी पर राशन मुहैया करवाया जाएगा, जिसके लिए फंड राज्य सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया कि इसके साथ ही राज्य के लाभपात्रियों की कुल संख्या 1.5 करोड़ तक पहुँच जाएगी और स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के अंतर्गत 37.5 लाख कार्ड योग्य लाभपात्रियों को इस महीने बाँटे जाएंगे।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने लाभपात्रियों की संख्या की सीमा 1.41 करोड़ तय कर दी थी और बार-बार विनती करने के बावजूद एन.एफ.एस.ए. के अंतर्गत कवर न होने वाले 9 लाख योग्य लोगों को सब्सिडी पर राशन मुहैया करने के लिए सहमति नहीं अभिव्यक्त की थी। इस कारण वंचित रह गए ऐसे सभी योग्य व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा फंड की एक स्कीम के अंतर्गत लाने का फ़ैसला किया गया, जिसके विवरण जल्द ही बताए जाएंगे।

किसी भी डीपू से राशन की खरीद करने की छूट

राज्य में 100 विभिन्न स्थानों पर वर्चुअल ढंग (वीडियो कांफ्रेंस) से स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्कीम के साथ भ्रष्टाचार पर नकेल डाली जा सकेगी और लाभपात्रियों को किसी भी डीपू से राशन की खरीद करने की छुट होगी। लाभपात्रियों के सशक्तिकरण की दिशा में इसको एक बड़ा कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि इस कदम के साथ राशन डीपू होल्डरों द्वारा लाभपात्रियों का किया जाने वाला शोषण बंद होगा।

स्मार्ट राशन कार्ड एक लाभपात्री को यह अधिकार देता है कि वह अपने हिस्से का खाद्य पदार्थ पंजाब भर में किसी भी राशन डीपू से हासिल कर सके। मुख्यमंत्री ने कृषि अध्यादेशों के द्वारा पंजाब के किसानों का हौसला तोडऩे के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि किसानों ने राज्य और देश का सख़्त मेहनत करके पेट भरा है और यह अध्यादेश जो कि न्युनतम समर्थन मूल्य के ख़ात्मे का आधार हैं, किसानों के लिए विनाशकारी साबित होंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *