भाजपा न झुकेगी, न रुकेगी; पंजाब के हितों के लिए जारी रहेगा सरकार के खिलाफ संघर्ष : शर्मा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 14 Sep 2020

भाजपा न झुकेगी, न रुकेगी; पंजाब के हितों के लिए जारी रहेगा सरकार के खिलाफ संघर्ष : शर्मा

डेली संवाद, चंडीगढ़
कैप्टन अमरिंदर व प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इशारे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं पर पुलिस द्वारा दर्ज किये गए मामलों पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहाकि कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनकी कांग्रेस सरकार बौखला चुकी है, तभी तो ऐसी ओछी राजनीती पर उतर आई है। अपने घरों में बैठ कर चार लोगों के साथ बातचीत करने वालों पर भी पुलिस अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के चक्कर में मामले दर्ज कर रही है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब में जहरीली शराब से हुई मासूम लोगों की मौतों, प्रदेश में लॉक-डाउन के दौरान नाजायज शराब की हुई बिक्री तथा प्रदेश के राजस्व को हुए 5600 करोड़ रूपये के घाटे, केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की गरीब व जरूरतमंद जनता के लिए भेजे गए राशन में घोटाले, कांग्रेसियों द्वारा किये गए छात्रवृति घोटालों, जहरीली शराब, रेत माफिया, माइनिंग घोटाले, पी.पी.ई. किट घोटाले तथा जनता को कोविड-19 के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विरुद्ध आवाज उठाने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा कांग्रेसी नेताओं ने राजनीतिक द्वेष के कारण बदले की भावना से कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस ने भाजपा नेताओं पर मामले दर्ज किये हैं।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार के नियम व कानून अलग हैं और विपक्ष व जनता के लिए अलग। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता उद्धघाटन करें या कोई सभा करें तो उन पर कोई मामला दर्ज नहीं किया जाता और अगर विपक्ष के नेता अपने कार्यकर्ताओं से उनके घर मिलने जाते हैं या वहां बैठ कर बातचीत करते हैं तो उन पर वहां के कांग्रेसी नेता के इशारे पर मामला दर्ज कर दिया जाता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *