पार्षद कमलेश ग्रोवर ने 1.16 करोड़ रुपए से वार्ड-37 में शुरू करवाया विकास कार्य

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 18 Sep 2020

पार्षद कमलेश ग्रोवर ने 1.16 करोड़ रुपए से वार्ड-37 में शुरू करवाया विकास कार्य

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के वार्ड नंबर 37 के अलग अलग मोहल्लों में नई सड़कें बनाने के लिए आज शहर के मेयर जगदीश राज राजा, जालंधर वेस्ट  हलके के विधायक सुशील रिंकू एवं पार्षद कमलेश ग्रोवर द्वारा उद्धघाटन किया गया। वार्ड में तीन जगहों पर सड़क निर्माण का कार्य शुरु हुआ है। मेयर जगदीश राजा और विधायक सुशील रिंकू ने आश्वासन दिया है कि वार्ड में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे।

पार्षद कमलेश ग्रोवर ने बताया कि आज हुए उद्घाटन में 21.4 लाख की लागत से न्यू अशोक नगर में लुक वाली सड़कें बनेगी। इसके साथ ही 38.6 लाख की लागत से चावला बिल्डिंग मैटेरियल चौक से अड्डा बस्ती शेख तक मेन रोड लुक वाली सड़क बनेगी। जबकि 35.6 लाख रुपए की लागत से अशोक नगर व गणेश नगर में सीमेंट कांक्रीट की सड़के बनेगी व 20.77 लाख की लागत से अशोक नगर हरी दर्शन मन्दिर वाली मेन सड़क लुक की बनेगी।

इस मौके पर मेयर जगदीश राजा व विधायक सुशील रिंकू द्वारा आश्वासन दिया गया कि इसी तरह वार्ड नंबर 37 में और भी विकास कार्य किये जायेगें। पार्षद कमलेश ग्रोवर ने कहा कि उनका वार्ड उनका परिवार है, जिस तरह वार्ड के यह कार्य हुए है इसी तरह बाकी मोहल्लों के विकास कार्य भी पहल के आधार पर किए जायेगें।

इस मौके पर अनमोल ग्रोवर, न्यू अशोक नगर के प्रधान ऋषि आनंद, अशोक नगर के प्रधान एआई, एस निज्जर, कृष्ण लाल जी खंड वाले, कवल सिक्का जी, गुरप्रीत संधू, जे,के दुपट्टा चन जी, सोनिक लूथरा, जतिंदर दत्ता, अशोक लूथरा, अजय लूथरा, पार्षद जगदीश गग, पार्षद रोहन सहगल, पोपली जी, चावला जी, बाबू सिंह जी, प्रदीप जी, विकास बत्रा आदि उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *