पंजाब के Ex CM प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर किसान ने निगला जहर, हालत गंभीर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, मानसा
किसान बिल के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल निवास के समक्ष संघर्षरत एक किसान ने जहर निगल लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे बठिंडा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल निवास के समक्ष पिछले तीन दिन से किसान जत्थेबंदियां पक्का धरना लगाकर मोर्चा डाले हुए हैं।

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे मानसा जिले के गांव अक्कांवाली के 55 वर्षीय प्रीतम सिंह पुत्र बचन सिंह ने अचानक सल्फास की गोलियां निगल ली। उसकी हालत खराब होने लगी और वो बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। किसान मोर्चे पर उसके साथ बैठे साथियों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल बादल दाखिल करवाया।

बठिंडा के लिए रेफर कर दिया

जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज शुरु करते हुए उसे उल्टियां करवाईं ताकि जहर निकल सके। मगर हालत में सुधार न होने पर तथा गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बठिंडा के लिए रेफर कर दिया। प्रीतम सिंह के साथी किसानों ने कहा कि वे बीती रात भी कुछ चिंतित लग रहा था और बिल्कुल सोया नहीं था। सुबह पता ही नहीं लगा कब व कैसे उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar