⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 125 शब्द|📅 19 Sep 2020

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में आज कोरोना के 2696 नए केस सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 49 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार को सबसे ज्यादा मरीज फिरोजपुर में 351 सामने आए हैं, जबकि लुधियाना में 312 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। इसके अलावा जालंधर में 227, पटियाला में 218, एसएएस नगर 326, अमृतसर में 227 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है।
पंजाब सरकार के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 49 लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसमें सबसे ज्यादा लुधियाना में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि अमृतसर में 9, जालंधर में 7, कपूरथला में 5, पठानकोट में 4 और होशियारपुर में 4 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।
पढ़ें जिलेवार रिपोर्ट









