कैप्टन ने बादल परिवार को बताया ‘दागी’, 10 सवाल भी दागे, कहा – हिम्मत है तो जवाब दें

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 841 शब्द|📅 19 Sep 2020

कैप्टन ने बादल परिवार को बताया 'दागी', 10 सवाल भी दागे, कहा - हिम्मत है तो जवाब दें

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज बादल परिवार द्वारा कृषि बिलों के मुद्दे पर खो चुके सम्मान की बहाली के लिए पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक झूठ बोलने का पर्दाफाश करने के लिए उनसे 10 सवालों के जवाब माँगे हैं। उन्होंने कहा कि अध्यादेशों के जारी होने से लेकर बादलों ने खुलेआम और बेशर्मी के साथ इनका समर्थन किया।

इन अध्यादेशों को संसद में पेश करने के समय से लेकर सुखबीर बादल और हरसिमरत बादल द्वारा किये जा रहे बेरोक हमलों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों नेता अपने दागी हो चुके चेहरों पर पर्दा डालने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं जबकि लोगों की अदालत में यह पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में सुखबीर और हरसिमरत द्वारा बोले गए झूठ-दर-झूठ की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने इनसे सवाल पूछे।

कैप्टन के सवाल

  1. ‘‘क्या इन अध्यादेशों के लोकसभा में पेश होने तक आप दोनों में से किसी ने एक बार भी इनको किसान विरोधी ऑर्डीनैंस करार दिया?’’
  2. ‘‘क्या किसी भी हितधारक के सलाह मशवरे के बिना इन अध्यादेशों को जारी करते समय हरसिमरत बादल केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा नहीं थी जबकि अब हरसिमरत ने इस कारण को भी अपने इस्तीफे का आधार बना लिया कि केंद्र ने इन हितधारकों के साथ सलाह करने बारे उनकी माँग नहीं मानी?’’
  3. ‘‘क्या हरसिमरत बादल ने इस्तीफा देने तक एक बार भी किसानों को यह बताया कि वह उनकी चिंताओं का हल करने के लिए केंद्र सरकार को मनाने की कोशिश कर रही है, जिसके बारे में अब उसके द्वारा दावा किया जा रहा है?’’
  4. ‘‘हरसिमरत बादल यदि नये कानूनों का किसानों पर हानिकारक प्रभाव पड़ने बारे सचमुच ही फिक्रमन्द है तो वह इन चिंताओं को अपनी चिंताओं की बजाय किसानों की ही क्यों बता रही है? क्या इसका यह मतलब हुआ कि उसका अभी भी यह मानना है कि यह घातक कानून किसान समर्थकीय होंगे जबकि इसके उलट उसके द्वारा किसानों के सामने इसको गलत ढंग से पेश करने की कोशिश की जा रही है?’’
  5. ‘‘शिरोमणि अकाली दल अब भी एन.डी.ए. का सहयोगी क्यों है जैसे कि हरसिमरत ने खुद माना है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सामने उसके द्वारा रखी गई चिंताओं को सुलझाने में वह नाकाम रहे?’’
  6. ‘‘क्या आप एक भी किसान समर्थकीय पहलकदमी का जिक्र कर सकते हो जो पिछले छह सालों में आपने केंद्र की भाजपा सरकार से लागू करवाई हो?’’
  7. ‘‘क्या सुखबीर बादल ने मेरे द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में इस मुद्दे पर स्पष्ट तौर पर यह नहीं कहा था कि ऑर्डीनैंस किसान विरोधी नहीं हैं और बल्कि इनका किसानों को फायदा होगा?’’
  8. ‘‘क्या आप दोनों में से कोई भी उच्च स्तरीय समिति की मीटिंगों में उपस्थित था जिस समिति पर आप मेरी सरकार के स्टैंड और जवाब बारे बेहूदा दावे कर रहे हो?’’
  9. ‘‘आप और आपकी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के 2019 के लोकसभा के मैनीफैस्टो और 2017 के पंजाब कांग्रेस के मैनीफैस्टो में दर्ज कृषि से सम्बन्धित मुख्य हिस्सों को जानबूझकर और बुरी नीयत के साथ अनदेखा क्यों किया?’’
  10. ‘‘क्या आप सचमुच यह मानते हो कि अपने झूठ को अक्सर दोहराने से आप उनको सच्चाई की तरह कह सकोगे और किसानों को मूर्ख बनाओगे जिनका जीवन पंजाब में आपके दस सालों के कुसाशन के द्वारा तबाही के मार्ग पर धकेलने के लिए आपकी पार्टी सीधे तौर पर जिम्मेदार है?’’

अकाली दल इन सवालों का जवाब दे

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको पूरा यकीन है कि अकाली दल और बादल इन सवालों जो उनके द्वारा किये पापों का सिर्फ एक मात्र भाग है, का कोई भी तर्कपूर्ण जवाब नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग खासकर किसान इनको कभी भी माफ नहीं करेंगे।  मुख्यमंत्री ने बादलों को कहा कि क्या इन अध्यादेशों को आप तब तक ढीठता के साथ समर्थन नहीं देते रहे जब तक आपको अपने किसानी वोट बैंक छिन जाने के डर से राजनैतिक मजबूरी में पैर पीछे खींच लेने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह ऑर्डीनैंस उच्च स्तरीय मीटिंगों में न तो विचारे गए और न ही इनका जिक्र किया गया जिनके बारे में या तो गठबंधन के सहयोगियों को जानबूझ कर अंधेरे में रखा गया और या आपने अपने संकुचित राजनैतिक हितों के लिए इसको अनदेखा किया।

कांग्रेस किसानों के साथ है

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब सरकार ऐसी बात पर कैसे सहमत हो सकती है जो कभी चर्चा के लिए आई ही नहीं। उन्होंने कहा कि अकाली दल के उलट कांग्रेस पार्टी का इन अध्यादेशों के विरुद्ध निरंतर स्पष्ट स्टैंड रहा है जबकि केंद्र सरकार ने महामारी के दौर में छिपकर इनको लागू कर दिया और इसके बाद बहुमत की धौंस के साथ लोकसभा के द्वारा थोप दिए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि बादलों को इन मुद्दों पर झूठ बोलना बंद करना चाहिए और इसकी बजाय गठजोड़ की अपेक्षा नाता तोड़कर एन.डी.ए. के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि अकालियों द्वारा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के दावे खोखले और झूठे हैं क्योंकि वह अभी भी इस मसले पर झूठ-दर-झूठ बोल रहे हैं और किसान विरोधी केंद्र सरकार के साथ भी रिश्ता जोड़ा हुआ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *