फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 23 Sep 2020

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

मुंबई। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप पर बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया है। पीड़िता के वकील नितिन सतपुते ने बताया कि रेप, गलत तरीके से रोकने और एक महिला की मर्यादा भंग करने का केस वर्सोवा पुलिस ने दर्ज किया है। सतपुते के मुताबिक, रेप की यह कथित घटना अगस्त 2013 में हुई थी, जब एक्ट्रेस काम खोज रही थी और इसी सिलसिले में अनुराग कश्यप के संपर्क में आई थी।

सतपुते ने कहा, “अनुराग कश्यप ने पहले अपने ऑफिस में मीटिंग फिक्स की और वहां कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को घर पर खाने पर बुलाया। तीसरी बार फिर उन्होंने घर पर आने को कहा और जब एक्ट्रेस पहुंची तो उन्होंने कहा कि मेरे मूवी कलेक्शन को देखो और उसके बाद अनुराग कश्यप ने दुष्कर्म किया

सोमवार को सतपुते और पीड़ित एक्ट्रेस ओशिवारा पुलिस स्टेशन गए थे लेकिन उन्हें पता चला कि अनुराग कश्यप का घर वर्सोवा पुलिस स्टेशन के इलाके में पड़ता है। इसके बाद मंगलवार की रात वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 376-1 (बलात्कार), 354 (महिला की मर्यादा भंग करने की इच्छा से बल का इस्तेमाल करना), 341 और 342 तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *