दुनिया के इन 16 देशों की भारतीय कर सकते हैं वीजा-फ्री यात्रा, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read

VisaFree-travel

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज राज्यसभा में इस बात की जानकारी दी है कि दुनिया के 16 ऐसे देश हैं, जहां की यात्रा करने के लिए पासपोर्ट धारक भारतीयों को वीजा की आवश्यक्ता नहीं होती है। इन देशों में नेपाल, मालदीव, भूटान और मॉरीशस जैसे देश शामिल हैं। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने आज सदन को इसकी जानकारी दी है।

जिन देशों की यात्रा के लिए वीजा की आवश्यक्ता नहीं होती, वे हैं- बारबाडोस, भूटान, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, हांगकांग SAR, मालदीव, मॉरीशस, मोंटसेराट, नेपाल, नीयू द्वीप, समोआ, सेनेगल, त्रिनिदाद और टोबैगो, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और सर्बिया। राज्यसभा को एक लिखित जवाब में मुरलीधरन ने बताया कि 43 देश वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा प्रदान करते हैं और 36 देश भारतीय साधारण पासपोर्ट धारकों को ई-वीजा सुविधा प्रदान करते हैं।

केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ईरान, इंडोनेशिया और म्यांमार उन देशों में से है, जो वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा प्रदान करते हैं और श्रीलंका, न्यूजीलैंड और मलेशिया उन 26 देशों के समूह में हैं, जिनके पास ई-वीजा सुविधा है। मंत्री ने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से भारतीयों को वीजा मुक्त यात्रा, वीजा-ऑन-अराइवल और ई-वीजा सुविधा प्रदान करने वाले देशों की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रही है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *