ड्रग्स केस : NCB की रकुल प्रीत से पूछताछ जारी, दीपिका की मैनेजर करिश्मा भी पहुंचीं

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 562 शब्द|📅 25 Sep 2020

ड्रग्स केस : NCB की रकुल प्रीत से पूछताछ जारी, दीपिका की मैनेजर करिश्मा भी पहुंचीं

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की बड़ी ड्रग्स मंडली एनसीबी की रडार पर है। ड्रग्स केस में बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेज का नाम सामने आया है, जिसे लेकर अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी है। ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह समेत कई अन्य को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। इस सिलसिले में आज बारी रकुल प्रीत सिंह की है। आज एनसीबी ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ कर रही है। साथ ही दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी आज पूछताछ होगी।

अभिनेत्री दीपिक पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) ऑफिस पहुंचीं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए समन किया था। सुशांत सिंह ड्रग्स केस में रकुल प्रीत सिंह से एनसीबी दफ्तर में पूछताछ हो रही है। रकुल प्रीत सिंह एनसीबी दफ्तर पहुंच चुकी हैं, जहां उनसे कुछ देर में पूछताछ होगी। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह एनसीबी की पूछताछ में शामिल होने के लिए घर से रवाना हो चुकी हैं। कुछ देर में एनसीबी दफ्तर पहुंचेंगी, जहां उनसे ड्रग्स मामले में सवाल-जवाब होगा।

दीपिका पादुकोण को केंद्रीय एजेंसी द्वारा भेजा गया समन

इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नशीले पदार्थों के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए दीपिका पादुकोण को शुक्रवार को तलब किया था। दीपिका पहले आज यानी शुक्रवार को ही जांच में शामिल होने वाली थी, मगर गुरुवार की देर रात वह गोवा से मुंबई पहुंची और वह शनिवार को पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर आएंगी। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू की थी।

ड्रग्स केस : NCB की रकुल प्रीत से पूछताछ जारी, दीपिका की मैनेजर करिश्मा भी पहुंचीं

अधिकारी के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को केंद्रीय एजेंसी द्वारा भेजा गया समन मिल गया है और वह शनिवार को जांच में शामिल होंगी। गुरुवार शाम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चार्टर प्लेन से गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। दीपिका, गोवा में शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं, जब ड्रग्स केस में एनसीबी के रडार पर उनका नाम सामने आया। बुधवार को दीपिका पादुकोण समेत एनसीबी ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को समन भेजा था। सारा अली खान भी गोवा में फैमिलि वकेशन पर थीं, मगर वह भी गुरुवार को लौट आईं। सारा अली खान भी 26 को दीपिका और श्रद्धा कपूर के साथ ही एनसीबी जांच में शामिल होंगी।

करिश्मा प्रकाश का व्हाट्सऐप चैट

एनसीबी के सूत्रों ने पहले बताया था कि करिश्मा प्रकाश के व्हाट्सऐप चैट से किसी ‘डी’ के साथ हुई उनकी बातचीत का पता चला और केंद्रीय एजेंसी जानना चाहती है कि यह व्यक्ति कौन है। अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की जांच टीम ने गुरुवार को फैशन डिजाइनर सिमोन खंभाटा और राजपूत की पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी के बयानों को दर्ज किया।

ड्रग्स केस : NCB की रकुल प्रीत से पूछताछ जारी, दीपिका की मैनेजर करिश्मा भी पहुंचीं

एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स मामले की जांच शुरू की थी। अब एजेंसी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है और बॉलीवुड की कुछ और शख्सियतों को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। बता दें कि ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती समेत कुल 18 लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है और फिलहाल वे लोग न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *