दबंगों ने 19 साल की लड़की से पहले किया गैंगरेप, फिर काट दी जीभ, अस्पताल में मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 441 शब्द|📅 29 Sep 2020

दबंगों ने 19 साल की लड़की से पहले किया गैंगरेप, फिर काट दी जीभ, अस्पताल में मौत

नई दिल्‍ली। हाथरस गैंगरेप पीड़िता (Hathras Gang Rape Victim) आखिरकार जिंदगी की जंग हार (Died) गई. चार हैवानों ने 19 साल की महिला से गैंगरेप कर उनकी जीभ काट दी थी. इसके बाद गंभीर रूप से घायल पीड़िता को पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था. बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्‍ली स्थित सफदरजंग अस्‍पताल रेफर कर दिया गया था. हाथरस में गैंगरेप की यह घटना तकरीबन 15 दिन पहले हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि गैंगरेप पीड़िता ने मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इससे पहले आरोपियों ने महिला की गला घोट कर हत्‍या करने की भी कोशिश की थी. इस दौरान पीड़िता ने खुद को बचाने की जीतोड़ कोशिश की थी. इस पर आरोपियों ने उनकी जीभ तक काट दी थी. इस घटना में वह बुरी तरह जख्‍मी हो गई थीं. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्‍हें अलीगढ़ से दिल्‍ली लाया गया. एम्‍स में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्‍टर गैंगरेप पीड़िता को बचा नहीं सके।

वेंटिलेटर पर थी पीड़िता

दिल्‍ली एम्‍स रेफर किए जाने से पहले JNMC के सुपरिंटेंडेंट डॉक्‍टर हैरिस मंजूर खान ने न्‍यूज एजेंसी PTI को बताया था कि गैंगरेप पीड़िता वेंटिलेटर पर है. अस्‍पताल के प्रवक्‍ता ने बताया था कि विक्टिम के दोनों पैर लकवाग्रस्‍त हो गए थे. इसके अलावा उनका एक हाथ भी आंशिक तौर पर पारालाइज्‍ड हो गया था. पीडिता की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्‍ली में दिखाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की थी, जिसके बाद गैंगरेप विक्टिम को एम्‍स रेफर कर दिया गया था. हालांकि, उन्‍हें बचाया नहीं जा सका।

बता दें कि हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अपनी मां के साथ खेत पर चारा लेने के लिए गई युवती के साथ गांव के ही दबंगों ने पहले तो दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. उसके बाद उसे जान से मारने की कोशिश की, लेकिन युवती के चीखने-चिल्लाने से मौके पर ग्रामीणों को आता देख दबंग वहां से फरार हो गए. इसके बाद पीड़ित युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. इससे पहले हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर (Vikram Veer) ने बताया था कि 14 सितंबर को हुये इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि गांव में ठाकुर जाति के दबंग लोगों ने उन्नाव जैसी जघन्य घटना को दोहराने की बात करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *