डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के अश्वनी नागपाल की हत्या चाकुओं से गोद कर दी गई है। हत्या कोई और नहीं, बल्कि उनके बेटे ने ही की है। पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पिता-पुत्र के आपसी विवाद का बताया जा रहा है।
अश्वनी नागपाल की जालंधर के पटेल चौक में दुकान है। नागपाल हलवाई का काम करते थे। वे शादी विवाह और पार्टियों में कैटरिंग का भी काम करते थे। आपसी विवाद के चलते अश्वनी नागपाल की उसी के बेटे ने हत्या कर दी है। बेटे ने पिता के पेट में कई चाक़ू मारे।
जानकारी के मुताबिक अश्वनी नागपाल पटेल चौक के पास ही दुकान चलाते थे जिनके बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद बेटे ने उनकी हत्या कर दी। अश्वनी नागपाल अपनी दुकान के साथ लोगो की शादियों में हलवाई का काम करते थे।