ड्रग्स मामले में जेल में बंद रिया चक्रवर्ती को शर्तों के साथ मिली जमानत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 413 शब्द|📅 07 Oct 2020

ड्रग्स मामले में जेल में बंद रिया चक्रवर्ती को शर्तों के साथ मिली जमानत

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को आज (बुधवार) बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। रिया के अलावा सुशांत के हाउस स्टाफ दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है। वहीं रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्देल बासित परिहार की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

ये शर्तें लगीं

  • रिया चक्रवर्ती को अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा कराना होगा।
  • रिया चक्रवर्ती को अगले 10 दिन तक रोजाना मुंबई पुलिस के पास पहुंचकर हाजिरी देनी होगी।
  • रिया चक्रवर्ती को एक लाख रुपये का जमानत बॉन्ड देना होगा।
  • रिया चक्रवर्ती कोर्ट की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जा सकतीं।

NCB ने जताया विरोध

29 सितंबर को सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस सारंग वी कोतवाल ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 7 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाना था। आज फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने जेल में बंद रिया चक्रवर्ती, दीपेश और सैमुअल को जमानत दे दी। जांच एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया के साथ ही सभी की जमानत का विरोध किया।

अवैध ड्रग्स तस्करी सिंडिकेट में शामिल थीं रिया

NCB की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने अदालत में कहा कि रिया न सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदती थीं बल्कि वो उसे फाइनेंस भी करती थीं, मतलब वो अवैध ड्रग्स तस्करी सिंडिकेट में शामिल थीं, जो समाज के लिए घातक है क्योंकि कोई भी हत्या या गैर इरादतन हत्या की वारदात एक परिवार को प्रभावित करती है लेकिन मादक पदार्थों का नशा पूरे समाज को प्रभावित करता है।

वहीं दूसरी ओर रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने हाईकोर्ट के सामने इस मामले में कोई भी सबूत न होने का दावा किया और उन्होंने ड्रग्स के लिए वित्तीय पोषण की धारा 27A को लगाए जाने को चुनौती दी।

20 लोगों को गिरफ्तार किया

NCB ने सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स एंगल में अब तक रिया चक्रवर्ती सहित कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। NCB का दावा है कि सभी आरोपी बॉलीवुड ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा हैं, हालांकि सिर्फ कुछ गिने-चुने आरोपियों के पास से ही ड्रग्स की बहुत कम मात्रा में बरामदगी को लेकर जांच एजेंसी भी सवालों के घेरे में है। 20 में से 5 आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है, लेकिन रिया की जमानत अर्जी अब तक मजिस्ट्रेट कोर्ट और सत्र न्यायालय से खारिज हो रही थी।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *