उत्तराखंड सरकार जल्द करेगी 3250 होमगार्डों और नर्सों की भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में जल्द ही कुंभ मेले के दृष्टिगत 3250 होमगार्ड और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नर्सों की भर्ती प्राविधिक शिक्षा विभाग के जरिए की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गृह और स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी है।

प्रदेश में अगले वर्ष, यानी 2021 में हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होना है। इसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इन सबके लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इस तरह के कार्यों में अधिकांश पुलिस होमगार्ड विभाग से मदद लेती है। अभी विभाग में 6500 से अधिक होमगार्ड हैं, जो विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। केंद्र सरकार कुछ समय पहले प्रदेश में होमगार्ड की संख्या 10 हजार तक करने की अनुमति दे चुकी है।

होमगार्ड की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी

इस कड़ी में शेष 3250 होमगार्ड की भर्ती का प्रस्ताव होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा शासन को भेजा गया था। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस और अन्य आनुषांगिक इकाइयों के साथ होमगार्ड की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस क्रम में अब जल्द 3250 होमगार्ड की नियुक्ति की जा सकेगी। नर्सों की शीध्र भर्ती के भी निर्देशमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के माध्यम से नर्सों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। कैबिनेट ने कुछ समय पहले नर्सों की भर्ती को मंजूरी प्रदान की थी।

हालांकि, चिकित्सा चयन बोर्ड के भर्ती संबंधी प्रविधानों के कारण इनकी भर्ती में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में मुख्यमंत्री ने चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में उपचारिकाओं (नर्सों) की भर्ती संबंधी प्राविधानों में यथा आवश्यक समयबद्ध रूप से एक बार के लिए संशोधन किए जाने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे नर्सों की शीघ्र आवश्यकता के अनुरूप प्राविधिक शिक्षा विभाग के स्तर पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *