टिकट रिजर्वेशन के नियमों में रेलवे कल से कर रहा है बड़ा बदलाव, एसे बुक होंगे टिकट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 396 शब्द|📅 09 Oct 2020

टिकट रिजर्वेशन के नियमों में रेलवे कल से कर रहा है बड़ा बदलाव, एसे बुक होंगे टिकट

नई दिल्ली। कोरोना काल में भारतीय रेलवे ने टिकट आरक्षण के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो शनिवार यानी 10 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा। 10 अक्टूबर से होने वाले नए बदलाव के मुताबिक, अब ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से खुलने से आधे घंटे (30 मिनट) पहले जारी किया जाएगा। भारतीय रेलवे ने स्टेशनों से ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान के समय से आधा घंटा पहले द्वितीय आरक्षण तालिका तैयार करने की पिछली प्रणाली को 10 अक्टूबर से बहाल करने का निर्णय लिया है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर यह अवधि निर्धारित प्रस्थान समय से दो घंटे पहले कर दी गई थी।

रेलवे ने कहा कि कोविड-19 से पहले के दिशा-निर्देशों के तहत पहली आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार की जाती थी, ताकि उपलब्ध बर्थ द्वितीय आरक्षण तालिका के तैयार होने तक ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर पीआरएस काउंटरों और इंटरनेट के माध्यम से बुक किये जा सकें।

रेलवे ने कहा कि द्वितीय आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित/ परिवर्तित प्रस्थान समय से 30 मिनट से लेकर पांच मिनट पहले तक तैयार की जाती थी। पहले से बुक टिकट भी रिफंड के प्रावधानों के अनुसार इस दौरान रद्द किये जा सकते थे। उसने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते द्वितीय आरक्षण तालिका बनाने का समय ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से आधा घंटा पहले से बढ़ाकर दो घंटा पहले करने का निर्देश दिया गया था।

सीआरआईएस सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करेगा

उसने कहा, ‘रेल यात्रियों के लिये सुविधा सुनिश्चित करने के वास्ते जोनल रेलवे द्वारा किये गये अनुरोध के हिसाब से इस मामले पर विचार किया गया और तय किया गया कि द्वितीय आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से कम से कम आधा घंटा पहले तैयार कर ली जाए।’ उसने कहा, ‘उसके हिसाब से ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों पर टिकट बुकिंग सुविधा द्वितीय आरक्षण तालिका के तैयार होने से पहले उपलब्ध होगी। सीआरआईएस सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करेगा ताकि दस अक्टूबर से इस व्यवस्था को बहाल किया जा सके।’

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे ने 25 मार्च से राष्ट्रीय लॉकडाउन के चलते सभी यात्री ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी थी। हालांकि, उसने चरणबद्ध तरीके से अपनी सेवाएं बहाल की, जिसकी शुरुआत एक मई से प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल शुरू करने से हुई।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *