पंजाब की मंडियों में अब तक धान की कुल आमद में से 96 प्रतिशत की खऱीद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 396 शब्द|📅 13 Oct 2020

पंजाब की मंडियों में अब तक धान की कुल आमद में से 96 प्रतिशत की खऱीद

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार द्वारा कोविड-19 के दरमियान चल रहे खरीफ फ़सल मंडीकरण सीजन (केएमएस) के दौरान राज्य में अब तक धान की कुल आमद में से तकरीबन 96 प्रतिशत धान की खरीद की गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मंडी बोर्ड के सचिव रवि भगत ने बताया कि अब तक 34.48 लाख मीट्रिक टन धान की आमद में से 33.04 लाख मीट्रिक टन धान की फ़सल खरीदी गई है। इसके साथ ही मंडियों में पड़ाववार ढंग से धान की फ़सल लेकर आने के लिए राज्य भर में किसानों को आढ़तियों के द्वारा 10.60 लाख पास जारी किए गए हैं।

राज्य के अलग-अलग जि़लों में अनाज मंडियों के दो-दिनों के दौरे के बाद मंडी बोर्ड के सचिव ने कोविड-19 महामारी के दौरान मंडियों में चल रहे धान के खऱीद कार्यों पर तसल्ली अभिव्यक्त की। राज्य भर की मंडियों में अब तक पिछले साल के 15.45 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले 34.48 लाख मीट्रिक टन आमद के साथ इस बार धान की दोगुनी आमद हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक पिछले साल के 14.79 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले 33.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

इससे पहले खन्ना, दोराहा, साहनेवाल (लुधियाना), जालंधर, करतारपुर, कपूरथला और फगवाड़ा में अपने दौरे के दौरान धान की फ़सल के खरीद कार्य की समीक्षा करते हुए सचिव मंडी बोर्ड ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के किसानों की फ़सल का दाना-दाना खऱीदे जाने की वचनबद्धता को दोहराया है। रवि भगत ने बाज़ारों में किसानों, मज़दूरों और कमिशन एजेंटों के साथ बातचीत की और उनको पेश आ रही मुश्किलों संबंधी जाना।

सुरक्षित खरीद को यकीनी बनाया गया है

सचिव ने आगे बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण बने मौजूदा हालातों के बावजूद, पंजाब मंडी बोर्ड और अलग-अलग जि़ला प्रशासनों ने अनाज मंडियों में निर्विघ्न, मुश्किल रहित और सुरक्षित खरीद को यकीनी बनाया है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चल रहे खरीद सीजन के दौरान खरीद के 48 घंटों के अंदर-अंदर धान की लिफ्टिंग को यकीनी बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने खरीद एजेंसियों को कहा कि वह किसानों की सुविधा के लिए जि़लों में खरीद कार्यों की नियमित निगरानी करें। उन्होंने आगे कहा कि सभी अनाज मंडियों में मास्क, पानी, साबुनों की उपलब्धता की गई है और साथ ही अनाज मंडियों में स्वच्छता मुहिम भी चलाई गई है। उन्होंने किसानों को पराली न जलाने के लिए भी प्रेरित किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *