धर्म बदलकर निकाह करने वाली युवती ने विधानसभा के सामने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को विधानसभा के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया है। महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली, इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों ने दौड़कर महिला को बचाया। हालांकि महिला का शरीर काफी हद तक जल गया है। वारदात के बाद पुलिस ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला महराजगंज की रहने वाली है और उसने अपने पति पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। जैसे ही महिला ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की, तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के मुताबिक अभी शुरुआती जांच की जा रही है। महिला महाराजगंज की रहने वाली है जिसके बारे में बाकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

महिला की शादी महाराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। मनमुटाव के बाद उससे तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से निकाह किया। इसके बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आसिफ के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे, जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह कर दिया।

महिला का कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar