मुख्य चुनाव अधिकारी ने विशेष संशोधन सूची और स्वीप गतिविधियों की प्रगति का लिया जायज़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 379 शब्द|📅 13 Oct 2020

मुख्य चुनाव अधिकारी ने विशेष संशोधन सूची और स्वीप गतिविधियों की प्रगति का लिया जायज़ा

डेली संवाद, चंडीगढ़
एक टीम के तौर पर बड़े स्तर पर भौगोलिक क्षेत्र में काम करते सभी के साथ तालमेल बनाये रखना और निश्चित लक्ष्य के साथ जोडऩा अति ज़रूरी है। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने आज क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा मीटिंग की जिसमें चुनाव तहसीलदार और पटियाला डिवीजऩ (फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, लुधियाना, बरनाला और पटियाला) के स्वीप नोडल अधिकारी शामिल थे।

इस मीटिंग की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने की। यह मीटिंग पिछली तिमाही (जुलाई से सितम्बर) में सिस्टेमैटिक वोटरज एजुकेशन एंड इलैकट्रोरल पार्टीसीपेशन (स्वीप) सम्बन्धी गतिविधियों की कारगुज़ारी की समीक्षा करने और अगली तिमाही की योजना संबंधी विचार-विमर्श करने हेतु रखी गई थी।

इसके अलावा वोटर सूचियों में चल रहे विशेष संशोधन की प्रगति की 01 -01 -2021 के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। इसका उद्देश्य तकनीक के प्रभावशाली प्रयोग से समूची प्रक्रिया को सुचारू बनाना और कोविड -19 महामारी के मद्देनजऱ बूथ स्तर के अधिकारियों (बी.ऐल.ओज़) की तरफ से शारीरिक तस्दीक से जुड़े उभर रहे मुद्दों को हल करना है। जि़क्रयोग्य है कि मुख्यालय और जि़ला स्तर पर सीईओ, पंजाब के टोल फ्री नंबर 1950 के कॉल सैंटर कर्मचारियों को पहले ही बूथ स्तर अधिकारियों (बी.ऐल.ओज़) को तस्दीक के काम में सहायता के लिए तैनात कर दिया गया है।

नए वोटरों पर ध्यान केंद्रित करें

फील्ड स्तर पर अधिकारियों को पेश आ रही मुश्किलों की तरफ ध्यान देते हुए अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने भरोसा दिया कि मुख्यालय ज़रूरत पडऩे पर हमेशा साथ देगा परन्तु फील्ड अधिकारियों को 2021 तक विशेष संशोधन के निर्विघ्न अमल को यकीनी बनाने के लिए तेज और सक्रिय कार्यवाही करने के साथ साथ विशेष वर्गों जैसे ट्रांसजैंडर, प्रवासी श्रमिक, दिव्यांग व्यक्ति (पी.डब्लयू.डी.), नये वोटर (18-19 साल) और एन.आर.आई. पर ध्यान केन्द्रित करते हुए नामांकन बढ़ाने के लिए ढंग ढूँढने चाहिएं।

अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने विशेष संशोधन सूची के शड्यूल को फिर दोहराया और फील्ड अधिकारियों को इसकी पालना को यकीनी बनाने और प्री -रिवीजन गतिविधियों की समय -सीमा के सख़्ती से पालन करने सम्बन्धी निर्देश दिए। यह याद रखनेयोग है कि ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के साथ 16.11.2020 से संशोधन गतिविधियां शुरू होंगी। दावे और ऐतराज़ दायर करने की मियाद 16.11.2020 से 15.12.2020 के बीच रखी गई है। दावों और ऐतराज़ों का निपटारा 05.01.2021 तक किया जायेगा और अंतिम चुनाव सूची 15.01.2021 को प्रकाशित की जायेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *