जालंधर के मकसूदां सब्जी मंडी में व्यापारी ने अपने ही गोदाम में लगाई फांसी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 14 Oct 2020

जालंधर के मकसूदां सब्जी मंडी में व्यापारी ने अपने ही गोदाम में लगाई फांसी, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में केले के व्यापारी अनिल कश्यप ने अपने ही गोदाम में खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक केले के व्यापारी ने अपने गोदाम में पंखे के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। सुसाइड करने वाले की पहचान अनिल कश्यप उम्र 40 वर्ष पुत्र रामानंद निवासी शिवनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने अनिल कश्यप के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हस्पताल भेज दिया। मृतक अनिल कश्यप के बेटे सुमित के मुताबिक बीती रात 8 बजे ऊपर जाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला, जिस दौरान उसने आसपास के कुछ लोगों को आवाज लगाई और दरवाजा तोड़ कर अंदर जाकर देखा तो पंखे के साथ उसके पिता का शव लटक रहा था।

सुमित ने अपने घर वालों और भाई को फोन पर सूचना दी। सूचना पाकर उसके बड़े भाई सुनील कुमार और अन्य लोग सब्जी मंडी पहुंचे। वहां लोगों ने शव को नीचे उतारा और पास स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई, जिससे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। उनके बेटे और परिवार वाले कह रहे हैं कि कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन अनिल कश्यप ने ये कदम क्यों उठाया, इसकी जांच चल रही है। मकसूदां सब्जी मंडी के गोदाम में आत्महत्या की खबर से सनसनी फैल गई थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *