आदमपुर और होशियारपुर में बैंक डकैती व हत्या मामले में जालंधर पुलिस का बड़ा खुलासा, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 19 Oct 2020

आदमपुर और होशियारपुर में बैंक डकैती व हत्या मामले में जालंधर पुलिस का बड़ा खुलासा, पढ़ें

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के आदमपुर में बैंक डकैती और हत्या को लेकर जालंधर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आदमपुर के यूको बैंक में बैंक डकैती और हत्या के मामले में एक लुटेरा पकड़ा गया है। इन लुटेरों का पांच लोगों का गैंग है। पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए लुटेरे से साढ़े 39 हजार रुपए कैश और डकैती में प्रयुक्त की गई ब्लैक रंग की स्कूटी बरामद की गई है।

आज यहां पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस लूटकांड का मास्टरमाइंड सतनाम सिंह सत्ता है, जिस पर कई लूट और हत्या के मामले पहले से ही दर्ज हैं। यह जेल से छूटकर डैकतों की गैंग बनाया। इसने होशियारपुर में दो बैंक डकैती और आदमपुर में बैंक डकैती व हत्या को अंजाम दिया। इससे अलावा गन प्वाइंट पर बाइक स्नैचिंग भी की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए लुटेरे ने पूछताछ में बताया कि इन लोगों चार बड़े कांड किए हैं। इसमें तीन बैंक डकैती व एक गन प्वाइंट पर बाइक की लूट शामिल है। इन्हीं पांच लुटेरों के गैंग ने मिलकर ये काम किया है। लुटेरे ने पूछताछ में बताया कि अमृतसर देहाती और टांडा में दो बैंक डकैती ये लोग करने वाले थे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार आदमपुर के यूको बैंक डकैती व गार्ड की हत्या के बाद पुलिस ने 25 टीमें बनाई। सर्विलांस और टेक्नोलाजी के मदद से पुलिस की टीमों ने एक लुटेरे को पकड़ा। जबकि चार फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक इनका मास्टर माइंड सतनाम सिंह सत्ता है। जबकि इनके साथ गैंग में सुखविंदर सुक्खा, सुरजीत, गुरविंदर शामिल है। ये सभी जेल में मिले थे, वहीं गैंग बनाया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *