⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 145 शब्द|📅 21 Oct 2020

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार दविंदरजीत सिंह दर्शी के पिता भगवान सिंह जी का निधन हो गया है। वे 90 वर्ष के थे। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत मंत्रियों, विधायकों और अन्य दलों के नेताओं ने दुख जताया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सलाहाकर भरतइंद्र सिंह चाहल ने गहरा दुख प्रकट करते हुए वाहेगुरु जी से अरदास की है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें।
स. भगवान सिंह के निधन पर डेली संवाद के सलाहकार संपादक महाबीर सेठ, प्रधान संपादक अशोक सिंह भारत ने गहरा दुख जताया है। महाबीर सेठ और अशोक सिंह भारत ने कहा कि परम पिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके वियोग में दुखी परिवार को ईश्वर शक्ति प्रदान करें।








